भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल पुलिस ने बदमाश को पिस्टल के साथ दबोचा

भोपाल पुलिस ने बदमाश को पिस्टल के साथ दबोचा
​भोपाल, यशभारत। अपराध को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को हनुमानगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से एक पिस्टल बरामद की है और उसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सटीक सूचना मिलने के बाद हनुमानगंज थाना पुलिस ने ईरानी डेरा पुलिया के पास घेराबंदी की।  जिसके बाद पुलिस ने शेख तोफिक नामक बदमाश को पिस्टल के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। यह बदमाश किसी बड़ी और आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था, जिसके चलते वह हथियार लेकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे जब्त की गई पिस्टल को कब्जे में ले लिया है और आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button