भोपालमध्य प्रदेश

दो थाना क्षेत्रों में युवक-किशोरी ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जाँच

दो थाना क्षेत्रों में युवक-किशोरी ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जाँच

भोपाल,यशभारत। राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फाँसी लगाकर आत्महत्या करने के दो मामले सामने आए हैं। सूखीसेवनियां और बैरसिया थाना क्षेत्रों में एक युवक और एक किशोरी ने अपने घरों में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों मामलों की जाँच शुरू कर दी है।
सूखीसेवनियां थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय परी धाकड़ ने फाँसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उन्हें फंदे से उतारकर तत्काल पीपुल्स अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, बैरसिया थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय लक्ष्मण ने अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने उन्हें फंदे पर लटके हुए देखा, जिसके बाद उन्हें बैरसिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।
दोनों ही मामलों में आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अस्पतालों की सूचना पर दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहन जाँच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button