भोपाल

​भोपाल क्राइम ब्रांच ने 50 लाख की MD ड्रग्स की जब्त, तीन गिरफ्तार

​भोपाल क्राइम ब्रांच ने 50 लाख की MD ड्रग्स जब्त, तीन गिरफ्तार

​भोपाल, यशभारत। भोपाल क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में अंतर्राज्यीय MD ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। टीम ने ₹50 लाख से ज़्यादा की MD ड्रग्स और अन्य सामग्री जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

57d62225 c369 4ae7 b9d9 7b97c53ea8aa

​ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर की सूचना मिली थी कि शाहजहांनाबाद के ईदगाह हिल्स इलाके में दो लोग MD ड्रग्स की डील करने वाले हैं। सूचना मिलते ही, क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर दो लोगों, अफजल खान (32) और किफायतुल्लाह खान (51) को पकड़ा। उनकी तलाशी लेने पर अफजल के पास से 22.45 ग्राम और किफायतुल्लाह के पास से 31.21 ग्राम MD पाउडर मिला।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह ड्रग्स राजस्थान से लाई गई थी। किफायतुल्लाह ने अपने दामाद अरबाज (जो फिलहाल इंदौर जेल में बंद है) का नाम बताया। उसने स्वीकार किया कि उसने राजस्थान से कुल 56.96 ग्राम MD ड्रग्स मंगवाई थी, जिसमें से 22 ग्राम अफजल को और 3 ग्राम मंजूर नाम के एक व्यक्ति को दी थी। इसके बाद, टीम ने मंजूर को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से 3.30 ग्राम MD पाउडर मिला। तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button