बरगी डैम हादसा: श्रीतमिल का शव मिला, मृतकों का आंकड़ा 11 पहुंचा, 2 अब भी लापता
जबलपुर, यश भारत

बरगी डैम हादसा: श्रीतमिल का शव मिला, मृतकों का आंकड़ा 11 पहुंचा, 2 अब भी लापता
जबलपुर, यश भारत। बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद शनिवार सुबह से सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू किया। दिनभर चले रेस्क्यू अभियान के दौरान दो बच्चों के शव बरामद किए गए, जिनमें श्रीतमिल पिता कामराज उम्र 5 वर्ष का शव भी शामिल है। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। वहीं श्रमिक नेता कामराज समेत 2 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
तेज हवा और डैम में उठ रही ऊंची लहरों के कारण राहत एवं बचाव कार्य में लगातार परेशानी आ रही है। खराब मौसम के चलते कई बार सर्च ऑपरेशन को रोकना भी पड़ा। इसके बावजूद रेस्क्यू टीम बोट के जरिए लगातार तलाश में जुटी हुई है।
प्रशासन के मुताबिक लापता लोगों की तलाश के लिए सर्चिंग का दायरा बढ़ा दिया गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौजूद हैं और पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।







