जबलपुरमध्य प्रदेश

बरगी हादसा: मृतकों के पार्थिव शरीर चार्टर व विमान से भेजे गए, लापता की तलाश जारी

लापता लोगों की तलाश लगातार जारी

जबलपुर, यश भारत। बरगी क्रूज़ हादसे में जान गंवाने वालों के पार्थिव शरीर उनके गृह नगरों तक पहुंचाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। खमरिया फैक्ट्री में कार्यरत कामराज के परिवार के दो मृतकों के पार्थिव शरीर को चार्टर विमान के माध्यम से तमिलनाडु भेजा जा रहा है, ताकि अंतिम संस्कार उनके गृह नगर में हो सके।

वहीं दिल्ली से जबलपुर आए एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर को सुबह विमान के कार्गो के जरिए दिल्ली रवाना कर दिया गया। प्रशासन द्वारा परिजनों की सुविधा और सम्मानजनक अंतिम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।

इधर, हादसे में लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम डैम क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है, ताकि शेष लोगों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button