जबलपुरमध्य प्रदेश

अंतस के राम को जगाकर करें मन की बुराईयों का वध

मन मोह रहा रामलीला का मंचन, ताड़का देख बच्चे डरे

जबलपुर,यशभारत। गोविंदगंज रामलीला के विशाल मंच पर गुरुवार रात ताड़का, मारीज वध-अहिल्या उद्धार की लीला हुई। इस दौरान उमड़ी अपार जनमेदिनी ने प्रभु श्रीराम की बाल लीला के अदभुत चित्रण का दर्शन लाभ लिया। व्यासपीठ से पं. वासुदेव शास्त्री ने कहा कि ताड़का वध वस्तुत: हमारे अंदर के विकार की ईश्वरीय लीला है। हम अपने अंदर के राम को जगाकर बुराइयों की ताड़का का वध कर सकते हैं।

अट्टहास कर आई ताड़का-

रामलीला मंच पर आज ताड़का वध की लीला गजब थी। अट्टहास करती आई राक्षसी ताड़का को देख छोटे बच्चे इधर-उधर भागने लगे। भगवान ने एक बाण से उसके प्राण हर लिये। इसके बाद उन्होंने अहिल्या उद्धार का भावपूर्ण मंचन किया गया। आज राम के रूप में विश्वामित्र के रूप में सीताराम शास्त्री, ओम दुबे, लक्ष्मण के रूप में प्रखर पांडे, ताड़का के रूप में आकाश पाठक ने शानदार अभिनय किया।

आज सजेगी पुष्पवाटिका

अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि रामलीला मंच पर आज शुक्रवार को नगर दर्शन पुष्प वाटिका गौरी पूजन की लीला होगी। मंच पर महामंत्री मनीष पाठक के निर्देशन पर वृंदावन वाटिका का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर दर्शन के तहत जनकपुर के हाट का चित्रण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वृंदावन गार्डन की तर्ज पर रामलीला समिति पुष्प वाटिका का निर्माण कराएगी। यहां भगवती गौरा मैया का पूजन-अर्चन मां सीता द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button