मध्य प्रदेशराज्य
शॉर्ट एनकाउंटर : हत्या कर फरार हुए गैंगस्टर को पुलिस ने मारी गोली, पुलिस पर कर दिया था हमला

ग्वालियर l ग्वालियर में पुलिस ने आखिरकार शॉर्ट एनकाउंटर कर हिस्ट्रीशीटर भोला सिकरवार की हत्या कर फरार हुआ गैंगस्टर बंटी भदौरिया को गोली मारने के बाद दबोच लिया है। 20 दिन से पुलिस गैंगस्टर की तलाश में लगी थी।
उटीला के बंधोली गांव के जंगल में बदमाश का पुलिस से आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही गैंगस्टर ने फायरिंग शुरू कर दी।
बदमाश की ओर से होते ही पुलिस टीम भी हरकत में आई और जवाबी गोलीबारी की। एक गोली गैंगस्टर बंटी के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। वो भागने की हालत में नहीं था, पुलिस ने उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पिस्टल भी जब्त हुई है। बदमाश को घायल हालत में पुलिस जेएएच हॉस्पिटल लेकर पहुंची।







