जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

टीआई का फेसबुक अकाउंट हैक कर ठगी की कोशिश, लोगों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

जबलपुर, यश भारत

टीआई का फेसबुक अकाउंट हैक कर ठगी की कोशिश, लोगों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

जबलपुर, यश भारत। मध्यप्रदेश के खरगोन में साइबर ठगों ने इस बार पुलिस अधिकारी को ही निशाना बनाकर ठगी की साजिश रची। कोतवाली थाना प्रभारी बी.एल. मंडलोई का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर ठगों ने उनके परिचितों और स्थानीय लोगों से रुपए ऐंठने का प्रयास किया। हालांकि लोगों की सतर्कता के चलते बड़ी ठगी होने से बच गई।
जानकारी के अनुसार हैकर्स ने टीआई के फेसबुक अकाउंट से मैसेज भेजकर खुद को उनका करीबी बताया और एक फर्जी सीआरपीएफ अधिकारी का हवाला देते हुए कहा कि उसका तबादला हो गया है, इसलिए वह घरेलू सामान और इलेक्ट्रॉनिक आइटम सस्ते दामों में बेच रहा है। भरोसा दिलाने के लिए सामान की तस्वीरें भी भेजी गईं।
ठगों ने कुछ लोगों से करीब 1.25 लाख रुपए तक ट्रांसफर करने की बात कही, वहीं राधा वल्लभ मार्केट के एक इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी को क्यूआर कोड भेजकर तत्काल 2000 रुपए ट्रांसफर करने को कहा गया। मैसेज में लिखा गया कि “UPI सर्वर डाउन है, एक घंटे में पैसे वापस कर दिए जाएंगे।”
संदेह होने पर कुछ लोगों ने सीधे टीआई बीएल मंडलोई से संपर्क किया, तब पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद लोगों को सतर्क किया गया और किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करने की सलाह दी गई।
टीआई मंडलोई ने मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई है। साथ ही अपनी हैक हुई आईडी बंद करवा दी गई है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस की अपील
सोशल मीडिया पर सस्ते सामान के झांसे में न आएं
‘आकस्मिक मदद’ वाले मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें
पैसे भेजने से पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे फोन पर पुष्टि करें
अनजान क्यूआर कोड स्कैन करने से बचें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button