इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

मप्र हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस कोगजे 10 सितंबर को लेंगे शपथ

11 सितंबर को संभालेंगे कार्यभार

जबलपुर, यश भारत। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में गुजरात हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे 10 सितंबर को शपथ लेंगे। भोपाल स्थित राजभवन में गुरुवार सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल मंगू भाई पटेल उन्हें मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायमूर्ति अल्पेश कोगजे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। शपथ ग्रहण के बाद वे सड़क मार्ग से भोपाल से जबलपुर पहुंचेंगे।

11 सितंबर को संभालेंगे कार्यभार

न्यायमूर्ति कोगजे 11 सितंबर को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर हाईकोर्ट के कोर्ट रूम नंबर-1 में सुबह 10:30 बजे से स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के साथ अधिवक्ता और अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button