सेक्स रैकेट चलाने वाले बीजेपी नेता का एक और खुलासा: भाजपा नेता के होटल में होती थी ‘अय्याशी की पार्टियां

होटल की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले भाजपा नेता अतुल चौरसिया के काले कारनामों की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, उसके करतूतों की परतें एक-एक कर उधड़ती जा रही है। कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जिससे पता चलता है भाजपा नेता के जबलपुर गढ़ा में संचालित होटल अतिथि में आए दिन अय्याशी की पार्टियां होती थी। इन रंगीन पार्टियों में भाजपा नेता अतुल चौरसिया के ग्राहकों के अलावा अन्य लोग भी पहुंचते थे। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद होटल में चलने वाली रंगीन पार्टियों के कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें साफ-साफ नजर आ रहा है कि किस तरह होटल के अंदर महिला डांसर डांस कर रही है।
पुलिस ने एक दिन के रिमांड लेने के बाद आरोपी को भले ही जेल भेज दिया है, लेकिन उसकी करतूतों का काला चिट्ठा अभी भी खुलता जा रहा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि जिन लड़कियों से भाजपा नेता देह व्यापार कराता था उन सभी लड़कियों को होटल की तीसरी मंजिल रुकवाया जाता था और उन्हें नीचे आने की बिल्कुल भी इजाजत नहीं थी। पुलिस को अभी भी अतुल चौरसिया के दूसरी साथी शीतल दुबे की तलाश जारी है जिसकी खोजबीन के लिए पुलिस की एक टीम रवाना कर दी गई है।







