अमिताभ बच्चन की 95 वर्षीय सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ी, भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती

अमिताभ बच्चन की 95 वर्षीय सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ी, भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती
भोपाल, यशभारत। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की 95 वर्षीय सास और जया बच्चन की माता इंदिरा भादुड़ी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
परिजनों के अनुसार, उन्हें एलर्जी की शिकायत है। यह परेशानी उन्हें बीच-बीच में सामने आती है, और स्वास्थ्य अधिक बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया। फिलहाल उनकी सेहत में सुधार बताया जा रहा है और डॉक्टर लगातार उनकी रिकवरी पर नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल से उन्हें कब छुट्टी मिलेगी, इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य में सुधार और रिकवरी के आधार पर ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।
गौरतलब है कि इंदिरा भादुड़ी का परिवार शहर के श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में रहता है। इससे पहले फरवरी 2020 में अमिताभ बच्चन अपनी सास का 90वां जन्मदिन मनाने भोपाल आए थे। वहीं, अक्टूबर 2024 में भी तबीयत बिगड़ने पर जया बच्चन और अभिषेक बच्चन भोपाल पहुंचे थे।







