उतरप्रदेशदेश

पुरानी रंजिश में घात लगाकर हमला, पिता-पुत्र लहूलुहान

तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज

कुसमौल । बेलीपार थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घात लगाकर किए गए हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बरबसपुर निवासी मंजू चौधरी पत्नी शेष बहादुर चौधरी ने बेलीपार थाने में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार 19 जून की रात 11 बजे उनके पति शेष बहादुर और बेटा राधेश्याम काम से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे पन्नेलाल चौधरी के घर के पास पहुंचे, घात लगाए बैठे इन्द्रजीत निषाद पुत्र स्व0 वालकिशुन और आर्य निषाद पुत्र दुर्गेश निषाद ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में राधेश्याम को काफी चोटें आईं और शेष बहादुर के सिर में गहरा जख्म हो गया। दोनों किसी तरह भागकर जान बचाकर घर पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद भागड़,अमीत, अभय, अजय पुत्रगण स्व0 नागे निषाद, सतेन्द्र पुत्र स्व0 कृपाल और 6 अज्ञात लोगों ने उनके दरवाजे पर चढ़कर लाठी-डंडा लेकर गाली-गलौज की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया “यह पूरी घटना पुरानी रंजिश को लेकर की गई है। आरोपियों ने 19 जून को पहले भी प्रार्थना पत्र दिया था, इसी वजह से हमला किया गया है”। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। मामले की जाच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button