जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

एडीजी ने देखी पुलिस की परेड, सुनी समस्याएं: अवकाश की कोई दिक्कत नहीं जिन्हें चाहिए होता है उन्हें मिलता

पुलिस लाइन का एडीजी उमेश जोगा ने किया निरीक्षण

10 8

जबलपुर, यशभारत। एडीजी उमेश जोगा ने वार्षिक निरीक्षण के तहत आज शुक्रवार को सुबह पुलिस लाइन का दौरा किया। एडीजी ने पुलिस कर्मियों की परेड का अवलोकन किया साथ एमटी शाखा की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद पुलिस कर्मियों की समस्याओं का सुना गया। इस दौरान एक बात एडीजी के सामने आई कि पुलिस कर्मियों को प्राप्त अवकाश नहीं मिल रहा है। इस पर एडीजी उमेश जोगा ने कहा कि जिन पुलिस कर्मियों को अवकाश चाहिए होता है वह ऑनलाइन आवेदन कर अवकाश प्राप्त कर लेते हैं। संभवत: पुलिस कर्मी अपनी जरूरतों के हिसाब से अवकाश लेते हैं अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत उनके तक नहीं पहुंची है। एडीजी निरीक्षण में शामिल पुलिस अधीक्ष सिद्वार्थ बहुगुणा ने कहा कि वार्षिक निरीक्षण के दौरान एमटी शाखा के साथ वाहनों के रखरखाव के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस कर्मियों की समस्याओं को भी एडीजी के द्वारा सुना गया है।

 

13 9

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button