अभिनेत्री ट्विशा का 12 दिन बाद अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि

अभिनेत्री ट्विशा का 12 दिन बाद अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि
भोपाल, यश भारत। अभिनेत्री ट्विशा का मौत के 12 दिन बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। राजधानी के भदभदा श्मशान घाट में पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार हुआ, जहां उनके भाई मेजर हर्षित ने मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के दौरान मां समेत परिवार के अन्य सदस्य भावुक हो उठे और माहौल गमगीन हो गया।
रविवार को ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली की विशेषज्ञ टीम ने भोपाल पहुंचकर ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल में करीब तीन घंटे तक चली प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सैंपल और विसरा सुरक्षित रखे गए। टीम जांच संबंधी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में संबंधित अधिकारियों को सौंपेगी।
उल्लेखनीय है कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच जारी है।







