मौसम विज्ञान के अनुसार वर्षा काल की विदाई आज छुटपुट बारिश के आसार
औसत से पीछे आंकड़ा गत वर्ष आज की तारीख तक 10 इंच ज्यादा हुई थी वर्षा

मौसम विज्ञान के अनुसार वर्षा काल की विदाई आज छुटपुट बारिश के आसार
औसत से पीछे आंकड़ा गत वर्ष आज की तारीख तक 10 इंच ज्यादा हुई थी वर्षा
जबलपुर यश भारत।शहर में मौसम मैं सुबह से ही बदलाव देखा जा रहा है। हल्के बादलों के बीच सूरज-छांव का खेल जारी है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद शहर में छुटपुट बारिश होने की संभावना है। सुबह का तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो दोपहर तक 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। वैसे देखा जाए तो मौसम विज्ञान के मुताबिक वर्षाकाल 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। जिसके अनुसार आज 30 सितंबर को इस सत्र का वर्षाकाल समाप्त होने वाला है. लेकिन यदि बारिश की बात करें तो अभी तक बारिश का आंकड़ा औसत से तीन-चार इंच पीछे चल रहा है। 30 सितंबर तक औसत बारिश 1249 मिली मीटर होनी चाहिए लेकिन 30 सितंबर सुबह तक यह आंकड़ा 1180.8 मिली मीटर पर ही पहुंच सका था जो 46 इंच से थोड़ा ज्यादा है। जबकि बीते वर्ष की बात करें तो गत वर्ष आज की तारीख तक 1464 मिली मीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी थी जो इस साल के मुताबिक करीब 10 इंच ज्यादा रही। स्थानीय मौसम कार्यालय प्रभारी डीके तिवारी के अनुसार 1 तारीख के बाद मौसम में कुछ बदलाव जरूर आ सकता है लेकिन फिलहाल तेज बारिश की संभावना कम ही है। यदि अधिकतम तापमान की बात करें तो पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास घूम रहा है जबकि आज सुबह न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम में शरद ऋतु का एहसास भी नजर आ रहा है।







