चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोका तो आरक्षक पर चढ़ाई बाइक गिरकर खुद भी हुआ घायल

जबलपुर यशभारत। पुलिस के द्वारा 2 जून से अमानक नंबर प्लेट के वाहनों की चेकिंग का अभियान सोमवार 2 जून से प्रारंभ कर दिया गया है। अभियान की पहले दिन ही मदन महल थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई जिसमें जब एक वाहन चालक को पुलिस ने रोका तो उसने आरक्षक के ऊपर ही बाइक चढ़ा दी हालांकि इस घटना में बाइक चालक के भी गिरकर घायल होने की जानकारी लगी है। बताया जाता है कि सोमवार को रात के समय मदनमहल थाने के बाहर चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक चालक को रोका तो चालक ने बाइक रोकने के बजाए स्पीड बढ़ा दी और डयूटी में तैनात आरक्षक पर बाइक चढ़ा दी इसके बाद खुद भी गिर गया। जिससे दोनों को चोटें आ गई।
जानकारी के मुताबिक शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क हादसों में कमी लाने के साथ पुराने वाहनों, वाहनों में नंबर प्लेटआड़े तिरदे, बिना नंबर के वाहन चलाने वालों के खिलाफ सोमवार से पुलिस ने कार्यवाही
शुरू कर दी है। इसी क्रम में मदनमहल थाने के बाद रात्रि साढ़े सात बजे के आसपास चेकिंग लगी हुई थी तभी बाइक क्रमांक एमपी 20 एमआर 0721 के चालक को पुलिस रोका जिसने बाइक न रोकते हुए रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद बाइक चालक ने आरक्षक साकेत तिवारी पर बाइक चढ़ा दी और गिर गया। हादसे में आरक्षक घायल हुआ जबकि बाइक चालक को भी चोटें आई। टीआई संगीता का कहना है कि अमखेरा निवासी साहिल उर्फ मुस्तकीम 19 वर्षीय का छोटी लाइन में एक दुकान में काम करता है। जिसे जब चेकिंग के दारान रोका गया तो उसने आरक्षक पर बाइक चढ़ा दी थी। जिससे आरक्षक को चोटें आ गई है







