देश

अपहरण कर युवक से मारपीट करने वाला फरार बदमाश गिरफ्तार

अपहरण कर युवक से मारपीट करने वाला फरार बदमाश गिरफ्तार

भोपाल, यश भारत। थाना कमला नगर पुलिस ने अपहरण कर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे शातिर बदमाश सुधीर डहरिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
पुलिस के अनुसार कोटरा सुल्तानाबाद क्षेत्र निवासी मयंक जाटव उर्फ भोला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मोहल्ले में बच्चों के बीच मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने उससे रंजिश पाल ली थी।
शिकायत में बताया गया कि 1 फरवरी की शाम जब वह घर से बाहर ऑटो चार्ज करने जा रहा था, तभी आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाकर मिसरोद क्षेत्र की एक बहुमंजिला इमारत में ले गए। वहां पहले से मौजूद अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी सुधीर डहरिया को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जल्द ही फरार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button