स्टेशन में महिला को चाकू मारकर लूटा मंगलसूत्र

जबलपुर यशभारत। मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 के इटारसी छोर पर एक 38 वर्षीय महिला के साथ एक बदमाश ने चाकू मार कर उसका मंगलसूत्र लूट लिया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। बदमाश ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब महिला रात 2:00 बजे बाथरूम करने के लिए गई हुई थी।
इस घटना के संबंध में जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक विगत 29 मई को चिरई डोंगरी मानेगांव निवासी 38 वर्षीय बृहस्पति उर्फ सिया बाई पति सोनदास नैनपुर जाने के लिए इटारसी से किसी गाड़ी में सवार होकर जबलपुर पहुंची थी जहां से उसको सुबह नैनपुर की गाड़ी पकडऩा थी रात को 2:00 बजे वह बाथरुम जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर 6 के इटारसी छोर की ओर जा रही थी इसी दौरान नरसिंहपुर जिला के थाना गाडरवारा ग्राम बराझ का रहने वाला 30 वर्षीय शातिर बदमाश ने महिला के बाल पड़कर कुछ दूर तक ले गया और जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने एक हाथ में चाकू से हमला कर दिया और महिला के पास रखा मंगलसूत्र लूटकर मौके से फरार हो गया। बाद मे पीडि़ता दूसरे दिन नैनपुर पहुंची और वहां पर जीआरपी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया क्योंकि घटना जबलपुर में होने के कारण नैनपुर जीआरपी ने जीरो मैं कायमी करने के बाद डायरी जबलपुर जीआरपी भेजी गई। जीआरपी ने घटना को विवेचना में लेते हुए स्टेशन में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की तलाश करने में जुटी हुई थी जो प्लेटफार्म नंबर एक के पास संदिग्ध हालत में खड़ा हुआ मिला पूछताछ पर उसने अपराध करना स्वीकार किया। जीआरपी ने उसके कब्जे से महिला का लूटा हुआ 21 हजार का मंगलसूत्र जप्त करते हुए उसके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की गई?







