
पनागर में लूट की घटना मचा हड़कंप आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
घटना में पिता-पुत्र घायल, मेट्रो अस्पताल में भर्ती
सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस
जबलपुर यशभारत। जिले के पनागर थाना क्षेत्र में भूरा ज्वेलर्स दुकान संचालक हुई भूरा ज्वेलर्स दुकान संचालक के घर के रास्ते में मंगलवार की रात करीब 8 बजे खुलेआम छह अज्ञात बदमाश नकाबपोशों ने जिस तरह से कट्टा की नोंक पर लूट को अंजाम दिया उससे पनागर में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस के अनुसार तीन बाइकों में आधा दर्जन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना में दुकान संचालक पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको उपचार के लिए मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह भूरा ज्वेलर्स संचालक सुनील सोनी और उनका पुत्र संभव सोनी मेन रोड के समीप दुकान में बैठे थे। बेटा संभव सोनी सोने और चांदी के आभूषण के 3 बैग लेकर दुकान से घर जा रहे थे इसी बीच नकाबपोश रास्ते में दाखिल हुए और कट्टा दिखाकर बैग छीनने का प्रयास किया। जब दुकान संचालक सुनील सोनी ने विरोध किया तो एक नकाबपोश ने गोली चला दी, जो कि संचालक की कमर मे लगी और वह गिर पड़े। संभव के चिल्लाने पर एक अन्य नकाबपोश ने उसके हाथ पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। लहूलुहान संभव के सामने ही दोनो नकाबपोश तीनों बैग लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लेते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक इस लूट में 1 किलो के लगभग सोना 10 किलो चांदी एवं₹200000 की अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की गई।
सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक घटना से जुड़े तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है वही सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले ले जा रहे हैं। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि आरोपी शीघ्र ही सलाखों के पीछे होंगे।







