भोपालमध्य प्रदेश

तृतीय साया रंग महोत्सव में रंगमंच की सजीव झलक, पंचलाइट और गज फुट इंच का मंचन आज

तृतीय साया रंग महोत्सव में रंगमंच की सजीव झलक, पंचलाइट और गज फुट इंच का मंचन आज

भोपाल यश भारत । साया वेलफेयर एवं कल्चरल सोसायटी द्वारा आयोजित तृतीय साया रंग महोत्सव के अंतर्गत आज रंगमंच प्रेमियों के लिए दो प्रभावशाली नाटकों का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कांत तमार पांडुलिपि संग्रहालय, शिवाजी नगर में शाम 7 बजे से होगा। महोत्सव में पहली प्रस्तुति “पंचलाइट” की होगी, जिसका नाट्यरूपांतरण सुनील राज ने किया है और निर्देशन अनूप शर्मा द्वारा किया गया है। यह नाटक ग्रामीण परिवेश, सामाजिक ताने-बाने और मानवीय संवेदनाओं को जीवंत तरीके से मंच पर प्रस्तुत करता है। इसके बाद गज फुट इंच नाटक का मंचन किया जाएगा, जिसे प्रसिद्ध व्यंग्यकार के.पी. सक्सेना ने लिखा है और निर्देशन विकास सिरगोलिया ने किया है। यह नाटक अपने व्यंग्य और हास्य के माध्यम से समाज की विसंगतियों पर तीखा प्रहार करता है। आयोजकों के अनुसार, साया रंग महोत्सव का उद्देश्य शहर में रंगमंचीय गतिविधियों को प्रोत्साहित करना और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में शहर के कला प्रेमियों और रंगकर्मियों की बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button