देश

तीन सितंबर को केंद्रीय रेल मंत्री का आगमन संभावित ,मध्य प्रदेश के है सह चुनाव प्रभारी 

 

जबलपुर यश भारत

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रविवार 3 सितंबर को संभावित आगमन हो रहा है ।केंद्रीय रेल मंत्री वायुयान से जबलपुर पहुंचेंगे। जहां पर रात्रि विश्राम करने के बाद दूसरे दिन गोंडवाना एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

इस संबंध में रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जबलपुर में पश्चिम मध्य रेल के अधिकारियों की बैठक लेंगे जिसमे रेलवे में हो रही विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इसके साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों से चर्चा करने के बाद दूसरे दिन सोमवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के उपरांत गोंडवाना एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे केंद्रीय रेल मंत्री के आगमन को लेकर पश्चिम मध्य रेल के अधिकारियों ने तैयारियां भी प्रारंभ कर दी है ।हालांकि रेल मंत्री के आगमन को लेकर रेल अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है। विदित हो कि कुछ समय पूर्व ही अश्विनी वैष्णव को मध्य प्रदेश का सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu