जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
बेंगलुरु जेल कट्टरपंथ साजिश केस में बड़ा फैसला, 7 आतंकियों को 7 साल की सजा
आतंकी सलमान खान

एनआईए की स्पेशल कोर्ट (NIA Special Court) ने 2023 के बेंगलुरु जेल में कट्टरपंथी बनाने की साजिश के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। NIA की स्पेशल कोर्ट ने बेंगलुरु जेल में कट्टरपंथी बनाने की साजिश में टी नसीर समेत लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) से जुड़े 7 आतंकियों को 7 साल की कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 48 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। मामले में टी नसीर के अलावा सैयद सुहैल खान, मोहम्मद उमर, जाहिद तबरेज़, सैयद मुदस्सिर पाशा, मोहम्मद फैसल रब्बानी और सलमान खान को सजा दी गई है।
जांच एजेंसी के मुताबिक, यह मामला लश्कर-ए-तैयबा (LET) से जुड़ी आतंकी साजिश का है, जिसे बेंगलुरु की पराप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल के अंदर रचा गया था। साजिश के तहत जेल में बंद युवाओं की पहचान कर उनकी भर्ती, ट्रेनिंग और कट्टरपंथी बनाने की योजना बनाई गई थी, ताकि उन्हें भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा सके।

आतंकी सलमान खान।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बेंगलुरु शहर में आतंकी हमले की तैयारी कर रहे थे और प्रतिबंधित संगठन के एंटी-इंडिया एजेंडे को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे थे। यह मामला सबसे पहले जुलाई 2023 में बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने दर्ज किया था, जब कुछ अपराधियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए थे। बाद में जांच एनआईए को सौंप दी गई थी।







