मध्य प्रदेशराज्य
कलेक्टर न्यायालय की समय-सारणी में बदलाव : पढ़े पूरी ख़बर.. …

रीवा ।जिले के नागरिकों एवं अधिवक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर न्यायालय के कार्य दिवसों और समय सारणी में महत्वपूर्ण आंशिक संशोधन किया गया है।
रीवा कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी अब कार्य दिवसों में प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को दोपहर 02:00 बजे से कलेक्टर न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों की सुनवाई करेंगे।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कलेक्टर न्यायालय के कार्यों के संपादन और सुनवाई के लिए प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार के दिन निर्धारित थे जिन्हें अब जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से परिवर्तित कर दिया गया है।







