share market: 3 साल में इस स्टॉक ने 1 से बनाये 13, जानिए क्या आपने लगाए थे इसमें पैसा

share market: 3 साल में इस स्टॉक ने 1 से बनाये 13, जानिए क्या आपने लगाए थे इसमें पैसा कुछ समय में ही निवेशकों को मोटा मुनाफा देने वाले स्टॉक्स की लिस्ट में किर्लोस्कर इलेक्ट्रिक कंपनी के शेयर (Kirloskar Electric Company Share) का नाम भी शामिल है। इस शेयर ने 3 साल की अवधि में ही निवेशकों का पैसा 13 गुना बढ़ा दिया है। इसी तरह पिछले एक महीने में एनएसई (NSE) पर इस शेयर में 40 फीसदी की तूफानी तेजी दर्ज की गई है।
share market: 3 साल में इस स्टॉक ने 1 से बनाये 13, जानिए क्या आपने लगाए थे इसमें पैसा

हालांकि, 16 मई को किर्लोस्कर इलेक्ट्रिक का शेयर 4 फीसदी की गिरावट के साथ 115.50 रुपये (Kirloskar Electric Company Share Price) पर बंद हुआ था। इस स्टॉक का 52-वीक हाई 125 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 770.40 करोड़ रुपये है।
खबरों के मुताबिक- किर्लोस्कर इलेक्ट्रिक कंपनी इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाती है। यह इंडस्ट्रियल पावर और इलेक्ट्रिकल कंट्रोल इक्विपमेंट से संबंधित कस्टमाइज्ड एप्लिकेशन के लिए सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। कंपनी रोटेटिंग मशीनों की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग और सर्विसेज उपलब्ध कराती है।
आपको बता दे की साल 2023 में अब तक यह शेयर 80 फीसदी रिटर्न दे चुका है। एक साल में इसने 393 फीसदी का भारी-भरकम मुनाफा निवेशकों को दिया है। 3 साल में 1 लाख के बना दिए 13 लाख किर्लोस्कर इलेक्ट्रिक के शेयर ने पिछले तीन सालों में निवेशकों की किस्मत चमका दी है। इस अवधि में इस शेयर ने 1220 फीसदी मुनाफा निवेशकों को दिया है। मई 2020 में कंपनी के एक शेयर की कीमत 8.75 रुपये थी। जो अब बढ़कर 115.50 रुपये हो चुकी है। इसका मतलब है कि अगर आपने तीन साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये डाले होते तो आज आपकी रकम बढ़कर 13 लाख रुपये हो गयी है।
यह भी पढ़े :-
share market: 3 साल में इस स्टॉक ने 1 से बनाये 13, जानिए क्या आपने लगाए थे इसमें पैसा







