जबलपुरमध्य प्रदेश

घर से गायब हुईं छात्राओं को पुलिस ने किया दस्तयाब : शहर घूमना था….नानी के घर गई थी, परिजनों के पुलिस कर रही सुपुर्द

जबलपुर, यशभारत। अधारताल थाना अंतर्गत घर से गायब हुईं दो सगी बहनों को आखिरकार पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। जिन्हें परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनेां को शहर घूमना था, इसलिए वह अपनी नानी के घर अमखेरा चली गयी थीं।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि भानतलैया निवासी परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि उनकी दोनों बेटियां, जिनकी उम्र 13 वर्ष और 15 वर्ष है। घर से बिना बताए कहीं चली गयीं है। मामला दर्ज होते ही हरकत में आई मुस्तैद पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड सहित प्रमुख मार्गों के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल ख्ंागाले और रहवासियों से बात की। जिसके बाद पता चला कि दोनों बहने अपनी अपनी नानी के घर अमखेरा चली गयीं है, क्योंकि उन्हें शहर घूमना था। जिन्हें परिजनेां के सुपुर्द किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button