Top-5जबलपुरमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

राजुल टाउनशिप में शराब के नशे में मजदूरों से मारपीट, देखे वीडियो…..

जबलपुर,यशभारत। बिलहरी स्थित निर्माणाधीन राजुल टाउनशिप में शराब के नशे में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि टाउनशिप में रहने वाले बाबी और उसके साथियों ने वहां मजदूरी कर रहे तीन मजदूरों से विवाद के बाद उनके साथ जमकर मारपीट की। अचानक हुए हमले से मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में तीनों मजदूर घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि घायल मजदूर सागर जिले के रहने वाले आदिवासी हैं और राजुल टाउनशिप में रहकर मजदूरी कर रहे थे। मजदूरों के मुताबिक, देर रात आरोपी शराब के नशे में उनके पास पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने तीनों मजदूरों को घेर लिया और लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले में मजदूरों के हाथ-पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।
मारपीट के बाद घायल मजदूर किसी तरह पुलिस के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस अब घटना की वजह और मारपीट में शामिल आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
निर्माणाधीन टाउनशिप में मजदूरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मजदूरों ने पुलिस और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button