जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

VIDEO- नगर निगम कर्मियों की हड़ताल: ऐसा कमिश्रर नहीं चाहिए जिसके पास इंसानियत न हो

जबलपुर, यशभारत। नगर निगम कमिश्रर की कार्यप्रणाली से परेशान कर्मियों ने आज से नगर अनिश्चित हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों के द्वारा यह हड़ताल 19 सूत्रीय मांगों को लेकर की जा रही है जिसमें सबसे प्रमुख मांग कमिश्रर का रवैया है। कर्मचारियों ने निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि निगमायुक्त तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। जिसको लेकर नगर निगम के समस्त कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले गए हैं।

कर्मचारियों के संघ ने किया समर्थन

कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल में मुख्यालय सहित नगर निगम के 16 जोनों के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहेंगे। नगर निगम की अधिकांश यूनियन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन भी किया है। जिसमें तकनीकी अधिकारी संघ के संरक्षक राम दुबे व तृतीय वर्ग कमज़्चारी संघ संरक्षक योगेंद्र दुबे मध्य प्रदेश नगर निगम पालिका कर्मचारी संघ के आनंद दुबे अनिल तिवारी सहित समस्त संघ हड़ताल में रहेंगे। हालांकि इस हड़ताल से जल विभाग और आपातकालीन सेवा में लगे कर्मचारियों को दूर रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App