जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर कलेक्टर धन्यवाद, आपके प्रयास से मिला मृत्यु प्रमाणः 16 साल बाद कैदी की मौत कागज में दर्ज

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर गोहलपुर निवासी उर्मिला कोष्टा ने कलेक्टर डाॅक्टर इलैयाराजा टी के समक्ष उपस्थित होकर बताया कि मेरे पति मन्नु लाल कोष्टा जो सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी थे इलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज में 21 फरवरी 2006 में उनकी मौत हो गई थी किन्तु आज दिनांक तक उनको मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हुआ।

सुनकर कलेक्टर ने अधीक्षक सेंट्रल जेल को पत्र लिखकर जानकारी चाही वहां से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमखेरा थाना गोहलपुर निवासी मन्नू लाल पिता मातादीन कोष्टा धारा 25 आर्म्स एक्ट को माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर दिनांक 13 दिसंबर 2005 को सेंट्रल जेल में दाखिल किया गया था विचाराधीन बंदी मन्नू लाल का स्वास्थ्य बिगड़ जाने पर मेडिकल काॅलेज में भर्ती किया गया था

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार नगर निगम आयुक्त को तत्काल मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया जिसके फलस्वरूप गढ़ा जोन द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया 16 साल बाद पति का मृत्यु प्रमाण पत्र पाकर श्रीमती उर्मिला ने कलेक्टर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और कहां की अब उनके मुझे सारे क्लेम मिल जाएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button