जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्यविदेश
अमेरिका के एक स्कूल में फिर गोलीबारी; एक बुजुर्ग महिला की मौत, 2 लोग घायल

अमेरिका के लुइसियाना राज्य के एक स्कूल में मंगलवार को गोलीबारी हुई। न्यू ऑरलियन्स शहर में हुई इस गोलीबारी में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मॉरिस जेफ हाई स्कूल में दीक्षांत समारोह के दौरान गोलीबारी हुई, यहां हाई स्कूल ग्रेजुएट्स मौजूद थे।
मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। हाल ही में यहां के टेक्सास में स्कूल में गोलीबारी हुई थी, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी।