REEWA NEWS- लोकायुक्त में ट्रेप हुआ जनपद सीईओ: सरपंच से मांगी थी 15 हजार की रिश्वत, 10 हजार लेते हुए दबोचे गए

जबलपुर यशभारत। लोकायुक्त पुलिस रीवा द्वारा आज सुबह बड़ी कार्यंवाही करते हुए जनपद पंचायत के सीईओ को शासकीय आवास में 10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत जवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरुण कुमार भारद्वाज को लोकायुक्त रीवा द्वारा 10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है आरोपी के विरुद्ध जनपद पंचायत जवा कि ग्राम पंचायत रौली के सरपंच रेवा प्रसाद द्विवेदी द्वारा 15000 की रिश्वत मांगने की शिकायत लोकायुक्त में की गई थी उनके द्वारा बताया गया कि मनरेगा के तहत पंचायत में कराए गए कायोज़्ं के बिल पास कराने के एवज में सीईओ जनपद पंचायत जवा द्वारा 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी जिसमें से 5000 पूर्व में आरोपी को दिए जा चुके हैं और आज दिनांक को 15 सदस्य लोकायुक्त टीम द्वारा 10000 लेते जनपद सीओ को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है ।







