जबलपुरमध्य प्रदेश
कैंट में निर्माणाधीन भवन की ढही दीवार : एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

जबलपुर, यशभारत। कैंट थाना अंतर्गत राजीव गांधी नगर में एक निर्माणाधीन भवन की दीवार अचानक भर-भराकर ढह गयी। जिमसें दो मजदूर दब गए। आनन-फानन में दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। जिसमें एक मजदूर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं, दूसरे की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।
खेमकरन डिहेरिया एसआई थाना केंट ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राजीव गांधी नगर में निर्माणाधीन भवन की दीवार, कॉलम समेत गिर गयी। जिसमें दबे चंदन सिंह तेकाम निवासी कुंडम 26 वर्ष और विजय बहादुर मरावी निवासी कुंडम, दीवार के मलबे में दब गये। हादसे के बाद दोनों को ईंट और सीमेंट के मलबे से बाहर निकाला गया। जिसमें चंदन सिंग की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







