जबलपुरमध्य प्रदेश

कार चालक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर : दो की मौत ;एक घायल

हिरण नदी पुल पर भीषण सड़क हादसा ;क्षेत्र में हड़कंप

जबलपुर यश भारत| कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बमोरी ग्राम के रहने वाले तीन युवक बाइक में सवार होकर किसी कार्य से कटंगी गए हुए थे देर रात 1:00 बजे जब तीनों युवक बाइक में सवार होकर अपने गांव कैमोरी लौट रहे थे इसी दौरान जबलपुर से कटंगी की ओर आ रहे कार चालक ने वाहन को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवारों को हिरण नदी पुल के ऊपर जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें दो युवकों की मौत हो गई वही एक युवक घायल दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके में अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है|

देर रात हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में कटंगी थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कैमौरी निवासी 25 वर्षीय रोहित जैन पिता संतोष जैन 22 वर्षीय अमित दुबे पिता गौरी शंकर दुबे एवं साहिल यादव किसी कार्य से कटंगी आए हुए थे जब हैं तीनों देर रात बाइक में सवार होकर अपने गांव कैमोरी जा रहे थे इसी दौरान हिरण नदी पुल के ऊपर बाइक सवार पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही स्विफ्ट कार के चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवारों को जबरदस्त टक्कर मार दी दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे जिसमें तीनों युवकों को गंभीर रूप से चोट आई इस दुर्घटना की खबर पुलिस को लगती वह तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए पहले कटंगी अस्पताल लाया गया जहां से रोहित एवं अमित की हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों की सलाह के अनुसार जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां पर उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई वही साहिल यादव भी इस दुर्घटना में घायल हो गया पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश करने में लगी हुई है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button