भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

भोपाल में स्मार्ट ट्रैफिक की तैयारी, AI सिग्नल का ट्रायल शुरू , वाहनों की भीड़ के हिसाब से बदलेगा ग्रीन सिग्नल का समय, जाम से मिलेगी राहत

भोपाल में स्मार्ट ट्रैफिक की तैयारी, AI सिग्नल का ट्रायल शुरू

वाहनों की भीड़ के हिसाब से बदलेगा ग्रीन सिग्नल का समय, जाम से मिलेगी राहत

भोपाल,यश भारत। राजधानी भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और चौराहों पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए अब आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। शहर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल का ट्रायल शुरू करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल इन स्मार्ट सिग्नलों को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में रखा गया है  जहां उनकी कार्यप्रणाली और तकनीकी क्षमताओं का परीक्षण किया जा रहा है। इस तकनीक की खासियत यह है कि सिग्नल का समय वाहनों की संख्या के अनुसार खुद निर्धारित होगा। जिस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार होगी  वहां ग्रीन सिग्नल का समय अपने आप बढ़ जाएगा। वहीं, जिस रास्ते पर ट्रैफिक कम होगा  उसे कम समय दिया जाएगा। इस व्यवस्था से चौराहों पर अनावश्यक इंतजार कम करने  यातायात का दबाव नियंत्रित करने और जाम की समस्या घटाने में मदद मिलने की उम्मीद है। ट्रायल सफल होने पर शहर के प्रमुख चौराहों पर इस तकनीक के इस्तेमाल की दिशा में कदम बढ़ाए जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button