जबलपुरमध्य प्रदेश

राष्ट्रपति दौरा, UCC समिति और नीट-2 परीक्षा की तैयारियों पर प्रशासन सतर्क

21 जून को विश्व योग दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति शामिल होंगी

यश भारत, जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे, यूसीसी समिति के जिला भ्रमण और नीट-2 परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में लगभग 4 हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है और सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।

कलेक्टर ने बताया कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) समिति 19 जून को जिले का दौरा करेगी। समिति दोपहर 3:30 बजे संस्कृति थिएटर परिसर के समीप नागरिकों से संवाद कर उनके सुझाव प्राप्त करेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे राज्य शासन की UCC वेबसाइट पर भी अपने विचार दर्ज करें।

इसके साथ ही 21 जून को आयोजित नीट-2 परीक्षा में जिले के 10,426 विद्यार्थी शामिल होंगे, जिसके लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दूरस्थ परीक्षा केंद्रों तक विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विशेष बस व्यवस्था की गई है। एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा एवं वीवीआईपी कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे तथा यातायात व्यवस्था को न्यूनतम प्रभावित करने का प्रयास किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 06 17 at 13.37.05 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button