भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

मानसरोवर कॉलेज में पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज ने सुनाई प्रभु लीला ,  देश के जाने-माने अधिवक्ता विवेक कृष्ण तनखा ने लिया आशीर्वाद

मानसरोवर कॉलेज में पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज ने सुनाई प्रभु लीला

 देश के जाने-माने अधिवक्ता विवेक कृष्ण तनखा ने लिया आशीर्वाद

भोपाल, यश भारत। मानसरोवर कॉलेज परिसर में तिवारी परिवार द्वारा भव्य एवं आध्यात्मिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैष्णवाचार्य आचार्य  पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को प्रभु की दिव्य लीलाओं का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महाराज श्री के मुखारविंद से प्रवाहित भक्ति  अध्यात्म और प्रभु लीला के प्रसंगों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।

इस धार्मिक आयोजन में देश के जाने-माने अधिवक्ता विवेक कृष्ण तनखा भी सम्मिलित हुए । उन्होंने आचार्य  पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उनकी उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही। तिवारी परिवार की ओर से आयोजित इस सुंदर एवं आत्मिक समारोह की उपस्थित जनों ने सराहना की। आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चिरंजीव गौरव को भी सभी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button