सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ सड़कों पर उतरे ग्रामीण, फंदा चौराहे पर चक्काजाम! फैक्ट्री बंद करो या यहां से हटाओ, सीहोर-भोपाल के किसानों और ग्रामीणों का उग्र विरोध, सड़क पर उतरा जनआक्रोश

सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ सड़कों पर उतरे ग्रामीण, फंदा चौराहे पर चक्काजाम!
फैक्ट्री बंद करो या यहां से हटाओ, सीहोर-भोपाल के किसानों और ग्रामीणों का उग्र विरोध, सड़क पर उतरा जनआक्रोश
भोपाल यश भारत। अल्ट्रा सीमेंट फैक्ट्री को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। फैक्ट्री के विरोध में सीहोर और भोपाल जिले के किसान एवं ग्रामीणों ने फंदा चौराहे पर चक्काजाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की दो टूक मांग है कि अल्ट्रा सीमेंट फैक्ट्री को तत्काल बंद कराया जाए या फिर उसे इस क्षेत्र से हटाया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री को लेकर उनकी नाराजगी लगातार बढ़ रही है। इसी के चलते बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और चौराहे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन और संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। फंदा चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन से क्षेत्र में हलचल मच गई। अब देखना होगा कि ग्रामीणों के इस विरोध के बाद प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन क्या कदम उठाते हैं।







