भोपालमध्य प्रदेश

क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर पकड़े दो गांजा तस्कर

क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर पकड़े दो गांजा तस्कर

4.7 किलो गांजे के साथ मजदूर और ड्राइवर गिरफ्तार

ग्राहक के इंतजार में खड़े तस्करों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

भोपाल,यशभारत। भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर बड़ी चोट की है। टीम ने सुभाष नगर स्थित जे.जे. फ्लाईओवर के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 4 किलो 720 ग्राम गांजा बरामद किया है। जप्त मादक पदार्थ की कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना के अधार पर जे.जे. फ्लाईओवर के पास रेलवे पटरी किनारे दो युवकों एक बैग में गांजे के साथ हिरासत में लिया। जिसकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में हरा पत्तीदार गांजा बरामद किया गया। जिनसे नाम पता पूछने पर उन्हों ने अपना नाम रेवाराम कुचबंदिया (26) निवासी रायसेन और शशांक मर्वाह (40) निवासी मंडीदीप का होना बताया।
क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे यह माल कहां से लाए थे और भोपाल में किसे सप्लाई करने वाले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button