भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश
सेंट्रल जेल के प्रशासनिक जेलर पर दुष्कर्म का आरोप, महिला प्रहरी ने दर्ज कराई एफआईआर

सेंट्रल जेल के प्रशासनिक जेलर पर दुष्कर्म का आरोप, महिला प्रहरी ने दर्ज कराई एफआईआर
भोपाल, यशभारत। भोपाल सेंट्रल जेल के प्रशासनिक जेलर मगनू सिंह मरावी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जेल में पदस्थ एक महिला प्रहरी ने उनके विरुद्ध गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
शिकायत के आधार पर गांधी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला प्रहरी की शिकायत पर पुलिस आरोपों की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।







