भोपालमध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की दबिश के साथ जागरूकता मुहिम, संदिग्ध ठिकानों पर निगरानी तेज

आबकारी  विभाग ने दबिश के साथ जागरूकता मुहिम भीसंदिग्ध ठिकानों पर निगरानी तेज

असली-नकली शराब की पहचान को लेकर चल रहा अभियान

भोपाल,यश भारत। भोपाल जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिला आबकारी बल द्वारा संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश देने के साथ-साथ आम लोगों को असली और नकली शराब की पहचान के प्रति जागरूक करने का अभियान भी चलाया जा रहा है।

विभागीय कार्रवाई के तहत गांधीनगर और शहीद नगर क्षेत्रों में दबिश दी गई। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर उपायुक्त आबकारी केसी अग्निहोत्री, सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र कुमार धाकड़ के मार्गदर्शन और कंट्रोलर वर्षा उइके के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आबकारी उपनिरीक्षक स्वाति बघेल की टीम ने गांधीनगर क्षेत्र में 65 वर्षीय नापें बाई के कब्जे से एक लीटर हाथभट्टी मदिरा व 300 लीटर लहान जब्त कर प्रकरण दर्ज किया। वहीं, शहीद नगर में 38 वर्षीय मनीष रैकवार के घर से देशी मसाला शराब के 30 पाव बरामद होने पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग के अनुसार, अवैध कारोबार के खिलाफ गश्त और जांच का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा ताकि अवैध शराब की आपूर्ति श्रृंखला पर अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button