भोपालमध्यप्रदेश

IFFI के वैश्विक मंच पर छाई मध्यप्रदेश की संस्कृत मन इते रामगांव हो  और डेरा  फिल्मों के जरिए ग्रामीण जीवन, पर्यटन और पांच घुमंतू समुदायों की विरासत का हुआ प्रदर्शन

IFFI के वैश्विक मंच पर छाई मध्यप्रदेश की संस्कृत

मन इते रामगांव हो  और डेरा  फिल्मों के जरिए ग्रामीण जीवन, पर्यटन और पांच घुमंतू समुदायों की विरासत का हुआ प्रदर्शन

भोपाल,यश भारत।  गोवा के पणजी में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव  में मध्यप्रदेश की संस्कृति और लोकजीवन पर आधारित दो हिंदी फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। 21 नवंबर को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की फिल्म  मन इते रामगांव हो  और मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की  डेरा   अ होम इन मोशन  ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। डिंपल डुगर निर्देशित मन इते रामगांव हो  में महेश्वर  मांडू  तामिया और सतपुड़ा के ग्रामीण पर्यटन, स्थानीय परंपराओं और सामुदायिक आतिथ्य को दर्शाया गया है। प्रसिद्ध संगीतकार अमित त्रिवेदी ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। वहीं डॉ. सुधीर आजाद निर्देशित ‘डेरा’ में गाड़िया लोहार, रेवारी, कुचबंधिया, कालबेलिया और पारधी समुदायों की जीवनशैली, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया गया है। अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला और पर्यटन सचिव डॉ. इलैयाराजा टी. ने इसे प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और फिल्म पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button