कटनी

कार्यालय से नौ कर्मचारी नदारद, एक दिन का वेतन कटेगा

सुबह 10:40 बजे भू-अभिलेख शाखा में अनुपस्थित मिले कर्मचारी

कार्यालय से नौ कर्मचारी नदारद, एक दिन का वेतन कटेगा

सुबह 10:40 बजे भू-अभिलेख शाखा में अनुपस्थित मिले कर्मचारीScreenshot 20261123 192726 Google

कटनी,यशभारत। सरकारी कार्यालयों में समय पर उपस्थिति को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। सोमवार को कलेक्ट्रेट की भू-अभिलेख शाखा के औचक निरीक्षण में नौ अधिकारी-कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित मिले। कलेक्टर आशीष तिवारी ने सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा ने सुबह 10:40 बजे शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक कौशलेन्द्र सिंह, तकनीकी सहायक आशीष कुमार पाठक, पटवारी दादूराम पटेल, पूजा सोनी, रुचिता जैन, एकता श्रीवास्तव, अनिमेष यादव, भृत्य राजलखन सिंह और पटवारी यती चौरसिया अनुपस्थित पाए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से उपस्थिति अनिवार्य है। भविष्य में भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button