जबलपुरभोपालमध्यप्रदेश

करोड़ों की मंडी बनी ‘शोपीस’, पुरानी मंडी में व्यापार से चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

 

जबलपुर। कृषि उपज मंडी में जगह की कमी और शहर को भीषण ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए कटंगी-पाटन बाईपास के बीच ओड़िया में करोड़ों रुपये की लागत से नई मटर मंडी तैयार की गई थी। लेकिन व्यापारियों की मनमर्जी के आगे मंडी प्रशासन पूरी तरह बेबस नजर आ रहा है। हर साल की तरह इस बार भी मंडी प्रशासन के स्पष्ट निर्देशों को दरकिनार कर व्यापारियों ने पुरानी मंडी में ही मटर का कारोबार शुरू कर दिया है।
आरोप है कि व्यापारी पहले किसानों को पुरानी मंडी में बुलाते हैं और फिर किसानों की मजबूरी की आड़ लेकर अपनी मनमानी चलाते हैं। पिछले दो वर्षों से यही रवैया जारी है—व्यापारी खुद तय करते हैं कि उन्हें कब और कहां व्यापार करना है। पहले 1 दिसंबर से नई मंडी जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन प्रशासन के दबाव के बाद अब 25 नवंबर से वहां कारोबार शुरू करने पर सहमति बनी है।
सवाल यह है कि जब मटर का व्यापार नई मंडी में ही होना निर्धारित है, तो पुरानी मंडी में इसकी शुरुआत ही क्यों होने दी जाती है? व्यापारियों की इस हठधर्मिता का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। अगले पांच दिनों तक कटंगी और पाटन बाईपास से लेकर दमोह नाका तक का पूरा क्षेत्र भीषण ट्रैफिक जाम से जूझने को मजबूर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button