इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्य

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निवेशकों के 6 लाख करोड़ स्वाहा

निफ्टी भी 159 अंक फिसला, सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर लाल निशान पर बंद

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 500.38 अंक यानी 0.61 प्रतिशत गिरकर 82,031.81 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 751.72 अंक तक लुढ़ककर 81,780.47 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 159.45 अंक टूटकर 25,227.95 पर बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली के चलते निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक ही दिन में निवेशकों की करीब 6 लाख करोड़ रुपए से अधिक की पूंजी डूब गई।कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से 22 गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि केवल 8 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। लगातार बिकवाली के दबाव ने बाजार की धारणा कमजोर कर दी। बाजार में गिरावट से निवेशकों में चिंता का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button