भोपालमध्यप्रदेश

 राज्यसभा नामांकन से पहले कांग्रेस पर पुलिस का शिकंजा हरदीप सिंह पुरी आज विधानसभा में भरेंगे पर्चा

 राज्यसभा नामांकन से पहले कांग्रेस पर पुलिस का शिकंजा

हरदीप सिंह पुरी आज विधानसभा में भरेंगे पर्चा

भोपाल,यश भारत। बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी आज विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके नामांकन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वहीं  कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किए जाने की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले रही है  ताकि नामांकन के दौरान किसी तरह का विरोध प्रदर्शन न हो सके। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित खत्री को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से कांग्रेस नेताओं में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। हरदीप सिंह पुरी के नामांकन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button