जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आलोक बाजपेयी बने तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

 

जबलपुर, यशभारत। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के रूप में आलोक बाजपेयी की नियुक्ति की गई। यह नियुक्ति संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष संतोष तिवारी द्वारा की गई। इस अवसर पर शासकीय जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, जबलपुर (मध्य प्रदेश) में एक गरिमामय स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र दूबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख अतिथियों में खो-खो संघ मध्यप्रदेश के सचिव संजय यादव, तकनीकी शिक्षा के संभागाध्यक्ष शैलेष पुंवटकर, सह सचिव राजकुमार मेहरा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रविकांत दहायत, एवं इंजीनियरिंग कॉलेज विभागीय समिति के अध्यक्ष विजय यादव सहित समिति के अन्य सदस्यगण दृ हबीब ख़ान, ओ. पी. दीवान, अशोक बेलिया, बी. एम. पोर्ते एवं श्री मनोज गुप्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने आलोक बाजपेयी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और संगठन को सशक्त बनाने में उनके योगदान की अपेक्षा व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App