मध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

सुरक्षा के ‘ब्रेकर’ या मौत के ‘स्पीड पोस्ट’? : बाइक में पीछे बैठी महिला की गिरकर मौत…पुलिस जांच में जुटी; देखें पूरा वीडियो

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सड़कों पर बने गति अवरोधक भी अब हादसों का कारण बन रहे हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा बुधवार दोपहर के समय धनोरा थाना क्षेत्र में धनोरा और टोला गांव के बीच सामने आया, जहां सड़क पर बने गति अवरोधक से बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बाइक के पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने के कारण महिला की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला बाइक पर सवार होकर चांगुटोला से बटवानी की ओर जा रही थी। रास्ते में धनोरा और टोला के बीच सड़क पर बने गति अवरोधक के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक अनियंत्रित होने से पीछे बैठी महिला संभल नहीं पाई और सीधे सड़क पर जा गिरी। गिरने के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलने पर धनोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की तथा मृतिका के शव का पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस द्वारा घटना से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों और बाइक के अनियंत्रित होने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

गति अवरोधकों की स्थिति पर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण सड़कों पर बनाए गए गति अवरोधकों की स्थिति और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमानुसार गति अवरोधकों के पहले पर्याप्त दूरी पर चेतावनी संकेतक, सड़क पर स्पष्ट निशान और रात्रि में दिखाई देने वाली व्यवस्था होना जरूरी है, ताकि वाहन चालक समय रहते गति नियंत्रित कर सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर इन व्यवस्थाओं की अनदेखी दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ाती है।

इस घटना के बाद स्थानीय मार्ग पर बने गति अवरोधक की स्थिति की जांच और आवश्यक सुरक्षा संकेतक लगाने की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button