भोपालमध्य प्रदेश

अतिथि शिक्षकों का भोपाल में बड़ा प्रदर्शन, मांगों को लेकर सरकार घिरी नियमितीकरण मानदेय वृद्धि और सेवा सुरक्षा की मांग, अंबेडकर पार्क में उमड़ा शिक्षकों का जनसैलाब

A large demonstration by guest teachers took place in Bhopal, embroiled in demands from the government.

अतिथि शिक्षकों का भोपाल में बड़ा प्रदर्शन, मांगों को लेकर सरकार घिरी

नियमितीकरण मानदेय वृद्धि और सेवा सुरक्षा की मांग, अंबेडकर पार्क में उमड़ा शिक्षकों का जनसैलाब

भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल में बुधवार को अतिथि शिक्षकों का आक्रोश सड़कों पर खुलकर सामने आया। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदेशभर से आए बड़ी संख्या में शिक्षक अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सुबह से ही प्रदर्शन स्थल पर शिक्षकों का जमावड़ा शुरू हो गया था जो देखते ही देखते बड़े आंदोलन में बदल गया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए शिक्षक अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन के दौरान पूरे क्षेत्र में नियमितीकरण करो मानदेय बढ़ाओ जैसे नारे गूंजते रहे। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने नियमितीकरण, मानदेय में बढ़ोतरी अनुभव के आधार पर अतिरिक्त लाभ सेवा सुरक्षा और स्थायी नियुक्ति जैसी प्रमुख मांगों को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना है कि वे वर्षों से शिक्षा व्यवस्था को संभाल रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो स्थायित्व मिला है और न ही पर्याप्त आर्थिक सुरक्षा। शिक्षकों का आरोप है कि राज्य सरकार द्वारा कई बार उनकी मांगों को लेकर आश्वासन दिए गए लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इससे उनमें भारी असंतोष है। उन्होंने कहा कि बार बार आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं होना उनके साथ अन्याय है। प्रदर्शन के दौरान कई शिक्षक भावुक भी नजर आए और उन्होंने अपनी आर्थिक व सामाजिक परेशानियों को साझा किया। उनका कहना था कि कम मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है जबकि उनसे नियमित शिक्षकों जैसी जिम्मेदारियां ली जाती हैं। आंदोलनकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक और उग्र किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन और काम बंद जैसी रणनीति भी अपनाई जा सकती है। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति न बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button