भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में गुंडागर्दी पर नकेल, दंपती से मारपीट और रंगदारी करने वाला बदमाश को जेल भेजा

भोपाल में गुंडागर्दी पर नकेल, दंपती से मारपीट और रंगदारी करने वाला बदमाश को जेल भेजा
​भोपाल, यशभारत: राजधानी में गुंडे और रंगदारी करने वाले बदमाशों पर पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र के सख्त निर्देशों के बाद लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में, थाना अयोध्यानगर पुलिस ने सरेराह गुंडागर्दी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना अयोध्यानगर क्षेत्र के अंतर्गत वृंदावन नगर कॉलोनी में टीटी नगर निवासी बदमाश शानू शेख (उम्र 33, ऑटो चालक) ने आतंक फैलाया। शानू शेख ने गोविंद बाल्मीकि और उनकी पत्नी के साथ धमकाते हुए मारपीट की और रंगदारी करने की कोशिश की। जब कॉलोनी के आस-पास के लोगों ने बदमाश को रोकने की कोशिश की, तो वह उनसे भी लड़ने-मारने पर उतारू हो गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना अयोध्यानगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और आरोपी शानू शेख को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button