जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

यश भारत, ब्रेकिंग…..रानीताल चौक पर दो पक्षों में चाकूबाजी, पुराने विवाद में छात्र आपस में भिड़े… देखें वीडियो 

यश भारत, ब्रेकिंग…..रानीताल चौक पर दो पक्षों में चाकूबाजी, पुराने विवाद में छात्र आपस में भिड़े… देखें वीडियो

जबलपुर, यश भारत। मदन महल थाना क्षेत्र के रानीताल चौक स्थित 3 नंबर गेट के पास दो पक्षों के युवकों के बीच पुराने विवाद को लेकर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। विवाद में दोनों पक्षों के युवक घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मदन महल थाने के एसआई प्रमोद पांडे ने बताया कि रानीताल चौक के पास दो पक्षों के लड़कों के बीच विवाद हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ युवक बालिग और कुछ नाबालिग हैं। विवाद के दौरान चाकू से हमला होने की बात सामने आई है। घायलों को पहले विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया, जहां से एक घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, लेकिन वह मेडिकल कॉलेज न जाकर निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। उसकी मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से आपसी विवाद चला आ रहा था। सभी युवक छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button