मध्य प्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्य

BREAKING : नर्मदा स्नान करने जा रहे परिवार की कार को कंटेनर ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 4 की मौत और 5 गंभीर घायल… देखे पूरा वीडियो

सागर, यशभारत – देवरी थाना क्षेत्र के गोपालपुरा के समीप सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार हुआ परिवार सागर जिले के भैंसा गांव का रहने वाला था और कार से वरमान नर्मदा स्नान के लिए जा रहा था।

IMG 20261109 WA0322

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भैंसा निवासी एक परिवार के लोग आज सुबह कार से वरमान घाट पर नर्मदा स्नान के लिए रवाना हुए थे। कार का संचालन अनिकेत शर्मा कर रहे थे। जैसे ही वाहन देवरी थाना क्षेत्र के गोपालपुरा के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित कंटेनर ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

IMG 20261109 WA0323

तीन की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों और मृतकों को देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
दुर्घटना के तुरंत बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

गंभीर रूप से घायल छह लोगों को देवरी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और घायल की मौत की सूचना है। इस प्रकार हादसे में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर चार हो गई है।

Screenshot 20261109 131742.WhatsApp

Screenshot 20261109 131727.WhatsApp

घायलों का उपचार जारी, पुलिस जांच में जुटी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में गंभीर रूप से घायल पांच अन्य लोगों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने कंटेनर को अपनी हिरासत में ले लिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस  घटना के बाद से मृतक के पैतृक गांव भैंसा में शोक की लहर व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button